Anupamaa से जल्द होगी इस टीवी एक्टर की छुट्टी, कहानी में सोएगा हमेशा के लिए मौत की नींद ?

Anupamaa News: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और शिवम खजुरिआ स्टारर सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही मेकर्स सीरियल के एक किरदार का सफर खत्म करने वाले हैं। ऐसे में कुछ दिनों में आगे चलकर ये टीवी एक्टर आपकी स्क्रीन्स पर नजर नहीं आएगा।

Anupamaa News: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'अनुपमा'(Anupamaa) कि कहानी इन दिनों काफी मजेदार हो गई है। मेकर्स भी टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुंचन चुके हैं। पिछले 5 सालों से 'अनुपमा' लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। आए दिन कहानी के ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का जमकर मनोरंजन होता है। इस बीच सीरियल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि जल्द ही एक टीवी एक्टर की 'अनुपमा' से छुट्टी होने वाली है। ये शख्स कौन है और कैसे इसके किरदार पर मेकर्स विराम लगाएंगे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस स्पेशल रिपोर्ट में।

anupama (1)

राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में आर्यन कोठारी का किरदार निभा रहे रणदीप राय जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं। मेकर्स अब उनके किरदार को मौत के घाट उतारेंगे जिसके चलते शो को अच्छी रेटिंग मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आर्यन की मौत ड्रग ओवरडोज से होगी। ऐसे में माही विधवा हो जाएगी और कोठारी हाउस में रहकर प्रेम पर डोरे डालेगी। वहीं आर्यन की मौत अनुपमा को एक बड़ा झटका दे जाएगी जिससे उसकी यदाश्त चली जाएगी। आर्यन और अनुपमा के बीच क्या कनेक्शन है इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता को ये नया ट्रैक पसंद आएगा या नहीं।

End of Feed