Anupamaa Promo: आखिरकार अनुपमा को ले डूबी उसकी महानता, फिर से मां के खिलाफ बगावत पर उतरी राही

Anupamaa Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ा एक ऐसा प्रोमो सामने आया है जिसको देख आपको अपकमिंग कहानी का स्पॉइलर मिलेगा। इस बार अनुपमा की दुश्मन कोई और नहीं बल्कि खुद की बेटी राही बन गई है और वो भी दोबारा से। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Anupamaa Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपनी कहानी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही भी कहानी में जमकर ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश करते हुए नहीं थक रहे। हालांकि इन सभी कोशिशों के बाद भी सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में रेटिंग की मार झेल रहा है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो दूसरे पायदान पर आ लुढ़का। टीआरपी ओर ना गिरे मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो काफी धमाकेदार है जिसकी एक झलक आप इस रिपोर्ट में देख सकते हैं।

Anupamaa Promo

सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो की शुरुआत राही से होगी जो अपनी मां पर गुस्से में बरस रही होगी। अनु की रसोई के बाहर खड़े होकर राही कहेगी कि मैंने आपसे कहा था ना आप राघव से दूर रहिए, भरोसा मत कीजिए लेकिन आपने मेरी एक बात नहीं सुनी। जिसने मेरी जान लेने की कोशिश की आपने उसकी जान बचाई। आपने पहले भी दूसरों के लिए मुझे और पापा को नजरअंदाज किया था और आज भी आपने वैसा किया। कहीं ऐसा ना हो आपकी महानता रिश्तों को ले डूबे।' इस दौरान अनुपमा अपनी बेटी से माफी मांगती नजर आई।

End of Feed