Manish Goel Says Final Goodbye To Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं जो सीरियल को टीआरपी में भी टॉप पर बनाए हुए हैं। आज के एपिसोड में 'अनुपमा' में कुछ महीनों का लीप दिखाया गया, जिसके बाद जहां अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई तो वहीं राही अपने परिवार में दूसरी अनुपमा बनती नजर आई। लेकिन लीप से पहले ही 'अनुपमा' में राघव का किरदार अदा करने वाले एक्टर मनीष गोयल (Manish Goel) ने शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर 'अनुपमा' को अपना आखिरी गुडबाय भी कहा। मनीष गोयल का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है।
यह भी पढ़ें: अनुपमा को बीच रास्ते में छोड़कर भागा ये किरदार, अब टीआरपी का बोझ अकेले सिर पर ढोएगी रूपाली गांगुली
मनीष गोयल (Manish Goel) ने 'अनुपमा' के सेट से जुड़ा वीडियो साझा किया, जिसमें शो के क्रू मेंबर्स के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए। मनीष गोयल ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर और एक्टर के साथ-साथ सेट पर काम कर रहे एक-एक शख्स के साथ पोज दिया। उन्होंने वीडियो को टाइटल दिया, "अनुपमा के अनसंग हीरो।" वीडियो में मनीष गोयल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मनीष गोयल ने लिखा, "इस यादगार सफर के लिए शुक्रिया आप सभी का। राजन शाही, डायरेक्टर कट प्रोडक्शन और 'अनुपमा' की पूरी टीम, राघव के लिए आपका धन्यवाद।"
मनीष गोयल (Manish Goel) के इस वीडियो पर 'अनुपमा' स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। किंजल का किरदार निभाने वाली मिलोनी कपाड़िया ने कमेंट किया, "आपके साथ काम करके सच में खुशी हुई। और आपको जानने में भी। आप हमेशा खुश रहिए।" मनीष नागदेव ने कमेंट किया, "जबरदस्त मेरे भाई।" बता दें कि मनीष गोयल ने बतौर कैमियो रोल शो में कदम रखा था।
