Anupamaa makers issues statement after crew members death on set: स्टार प्लस का जाना-माना शो अनुपमा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें की अभी हाल ही में अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर एक भयानक हादसा हुआ जिसमें एक क्रू मेम्बर की मौत हो गई। इस घटना के बाद शो के मैनेजमेंट और पूरी टीम पर बहुत से सवाल खड़े होने लगे। माना जा रहा था की सेट पर सही इंतजाम नहीं होने के करण क्रू मेम्बर की मौत हुई है। इस घटना के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने शो के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। अब इन सबके बीच आज मेकर्स ने इस दर्दनाक मौत पर अपना बयान जारी किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Anupamaa makers issues statement after crew members death on set
अनुपमा शो के निर्माताओं ने हाल ही में सेट पर 32 वर्षीय लाइटमैन की दर्दनाक मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म सीटी में टीवी श अनुपमा की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई यह मौत पूरे तरीके से 'मानवीय भूल (Human Error) है। हम 'डायरेक्टर कट प्रोडक्शन कट प्रोडक्शन और शाही प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटिड पिछले 18 सालों से टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हमने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है। अनुपमा, और बिदाई जैसे अच्छे शो दर्शकों को दिए हैं। हम यहाँ सभी को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।"
अनुपमा के सेट पर हुई मौत के बारे में बताते हुए मेकर्स ने आगे कहा '14 नवंबर, 2024 को फिल्म सिटी में अनुपमा की शूटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें कैमरा अटेंडेंट 'आजित कुमार' को दूसरे कैमरा मैन द्वारा समान लाने भेजा गया। जिसमें उसने लाइट रोड और कैमरा एक साथ उठा लिया और उसने जूते भी नहीं पहने थे। जिस वजह से उसे बिजली का तेज झटका लग गया। मेकर्स का कहना है कि यह पूरे तरीके से एक 'मानवीय भूल' है।
