Anupamaa Promo: अनुपमा की फिर से एक नई शुरुआत, डांसर और कुक के बाद अब बनी प्रोफेसर

Anupamaa Latest Promo: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक बार फिर से दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा नई शुरुआत करेगी और इस बार वह प्रोफेसर के तौर पर नजर आएगी।

Anupamaa Latest Promo: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। शो ने घर-घर में अपनी धाक जमाई है और बड़ों से लेकर बच्चों तक को अपना दीवाना बनाया है। 'अनुपमा' में अनुपमा को अभी तक कई बार नए सफर की शुरुआत करते देखा जा चुका है। कभी डांसर तो कभी कुक बनकर अनुपमा ने हमेशा अपना सफर शुरू किया। वहीं अब अनुपमा एक और बार नए सफर पर चलने के लिए तैयार है। हाल ही में 'अनुपमा' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनुपमा नए अवतार में दिखाई दी। अनुपमा को इस अवतार में देख दर्शक खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंच रो पड़ीं भिड़े की पत्नी, बाबा से बोलीं- मेरे पास शब्द नहीं थे कि...

Anupamaa: अनुपमा बनी प्रोफेसर, फिर शुरू हुआ नया सफर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

डांसर और कुक बनने के बाद अब अनुपमा कॉलेज में प्रोफेसर बनने वाली है। 'अनुपमा' से जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुपमा कॉलेज में छात्रों को गुजराती भाषा पढ़ाती हुई नजर आई। प्रोमो वीडियो में अनुपमा ने कहा, "चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हमेशा अपनी भाषा की उंगली थामकर चलना है। मां की उंगली थामकर चलना है, क्योंकि मां कभी भी बच्चों को गलत रास्ते पर जाने ही नहीं देगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'खुद क्या किया है?'- Gullu के सपोर्ट में आईं निहारिका, 'बीप वाले शो' पर Uditi Singh को लगाई लताड़

    अनुपमा का प्रोमो वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "अनुपमा कितनी प्यारी लग रही है। लेकिन मेकर्स कृप्या करके इस बार अनचाहे किरदारों को दूर रखना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हर लीप के साथ अनुपमा और भी ज्यादा ग्लो करती है।" तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "नए सफर की महारानी, प्रोफेशन से दूसरे प्रोफेशन में भी सफलतापूर्वक जाना।"

    बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' को लेकर पहले भी खबर आई थी कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है। हालांकि ये लीप सालों का नहीं बल्कि कुछ महीनों का होने वाला है। खबर के मुताबिक, लीप के बाद अनुपमा के कई किरदार शो को अलविदा कह देंगे। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस लीप से रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' की कहानी कैसे बदलती है।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed