Anupamaa: गौरव खन्ना ने हमेशा-हमेशा के लिए बंद किया अनुज कपाड़िया का चैप्टर, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Gaurav Khanna Closes Anuj Kapadia Chapter: गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की, जिसमें उनकी अनुज कपाड़िया से जुड़ी फोटोज नजर आईं। गौरव ने पोस्ट में बताया कि वह इस चैप्टर को हमेशा के लिए बंद कर रहे हैं।

Gaurav Khanna Closes Anuj Kapadia Chapter: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना छोटे पर्दे पर कई हिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 19', 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' में तो हाथ आजमाया ही था। लेकिन इन सबसे पहले गौरव खन्ना टीवी के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया बनकर छा गए थे। यूं तो शो में लगातार अनुज से जुड़ी चीजें दिखाई जा रही हैं, जिसे लेकर अटकलें लगने लगीं कि गौरव खन्ना जल्द ही अनुज कपाड़िया बनकर फिर से 'अनुपमा' में वापसी करेंगे। लेकिन हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिससे इन अटकलों पर विराम लग चुका है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: पेरिस फैशन वीक से मुंबई लौटीं Aishwarya Rai, पैप्स को हाथ जोड़कर किया नमस्ते, फैन को दिया ऑटोग्राफ

Gaurav Khanna ने हमेशा के लिए बंद किया अनुज कपाड़िया का चैप्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार अनुज कपाड़िया से जुड़ी फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक्टर का अंदाज देखने लायक रहा। इन फोटोज को शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा, "हर याद बहुत शोर वाली नहीं होती है। कुछ बहुत चुप और स्थिर होती हैं। ये मैप के बंद करने लेकिन यादें संजोने जैसा है। तो यहां मौजूद सभी अनुज कपाड़िया फैंस के लिए, कैप्शन आपतक पहुंच रहा है।" गौरव खन्ना ने हैशटैग के जरिए भी बता दिया कि उनका ये किरदार अब सिर्फ यादों में है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

    नए शो में नजर आएंगे गौरव खन्ना

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर लड़की की जिंदगी में एक अनुज कपाड़िया होना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अनुज कपाड़िया का किरदार कभी नहीं भूला जा सकता है।" वहीं एक यूजर ने गौरव खन्ना के नए प्रोजेक्ट की संभावना जतानी भी शुरू कर दी और लिखा, "मैं गौरव खन्ना के नए प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हूं।"

    End of Feed