Anupamaa: अनुज कपाड़िया बन फिर धाकड़ वापसी करेंगे गौरव खन्ना, हिंट देते हुए बोले- मेरा किरदार मरा नहीं है...

Gaurav Khanna Open Up On Making Comeback Rumors In Anupamaa: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली के शो को लेकर अक्सर अटकलें लगती हैं कि गौरव खन्ना शो में वापसी करेंगे। वहीं अब इस मामले पर खुद गौरव ने चुप्पी तोड़ी है।

Gaurav Khanna Open Up On Making Comeback Rumors In Anupamaa: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो "अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर बना हुआ है। सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। यूं तो 'अनुपमा' में अभी तक कई किरदार आए और चले गए। लेकिन अनुज कपाड़िया का किरदार ऐसा रहा, जिससे दर्शकों का दिल जुड़ गया और आज भी वे अनुज की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अनुज कपाड़िया बनकर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) 'अनुपमा' में वापसी करेंगे भी या नहीं, इस मामले पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'अनुपमा' में वापसी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे दर्शक भी असमंजस में पड़ गए हैं।

anupamaa news (10)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान हिंट दिया कि उनके लिए 'अनुपमा' के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "मेरा किरदार मरा नहीं है। राजन शाही सर ने बहुत ही स्मार्ट तरीके से मेरे साथ अपना एक कार्ड रखा है। उन्होंने मुझसे एक और वादा भी किया है। मुझे नहीं मालूम कि मुझे कहना चाहिए या नहीं, लेकिन वो किसी और प्रोजेक्ट में भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं। तो देखते हैं कि क्या होता है।" गौरव खन्ना के बयान से दर्शक भी असमंजस में हैं कि अब शो में उनकी वापसी होगी या फिर वह नए प्रोजेक्ट के साथ टीवी पर लौटेंगे।

End of Feed