Arhaan Khan To Enter In Anupamaa As Negative Character: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर तो दबदबा कायम किया ही हुआ है। साथ ही रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो टीआरपी लिस्ट में भी राज कर रहा है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' का ट्रैक इन दिनों काफी जबरदस्त चल रहा है। वनराज के जाते ही शाह फैमिली पर गाज गिर पड़ी है और वे महल से सड़क पर आ गए हैं। लेकिन अब शाह परिवार के साथ-साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भी तूफान आने वाला है। दरअसल, 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स सीरियल में नई एंट्री कराएंगे, जो नए धमाके के साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कदम रखेगा।
यह भी पढ़ें: Anupama फ़ेम Rupali Ganguly नहीं बन सकती थीं माँ, इस एक चमत्कार ने बदल के रख दिया सारा जीवन
'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाला वो शख्स कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 13' के अरहान खान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरहान खान नेगेटिव रोल में नजर आएंगे और वह नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कदम रखेंगे। हालांकि अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि 'अनुपमा' में अरहान खान का किरदार कैसा होने वाला है। साथ ही मामले पर अभी तक अरहान खान और राजन शाही ने भी आधिकारिक तौर से टिप्पणी नहीं की है।
सुधांशु पांडे के बाद इस हसीना ने कहा 'अनुपमा' को अलविदा
बता दें कि रक्षाबंधन के वक्त सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह दिया था। उनके अचानक लिये गए इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मदालसा शर्मा यानी काव्या ने भी 'अनुपमा' को बाय-बाय कह दिया है। बता दें कि वह काफी दिनों से सीरियल में नजर नहीं आ रहीं।
