Smriti Irani की इस हरकत पर फूट पड़ा 'अनुपमा' कास्ट का गुस्सा, एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेकर बोले- आपसे उम्मीद नहीं थी

Anupama Vs Smriti Irani: बीते दिनों स्मृति ईरानी ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' की टीआरपी तुलना पर कमेन्ट किया था। अब ऐसा लग रहा है कि अनुपमा की स्टार कास्ट को स्मृति का दोनों शोज की तुलना वाला बयान बिल्कुल पसंद आया। सीरियल 'अनुपमा' के कलाकार अब स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं।

Anupama Vs Smriti Irani: जब से सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) लॉन्च हुआ है तब से जनता इसकि तुलना 'अनुपमा' से कर रही है। टीआरपी लिस्ट में भले ही 'अनुपमा' पहले स्थान पर विराजमान है लेकिन इसे पूरी टक्कर स्मृति ईरानी का सीरियल दे रहा है। बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी से दोनों सीरियल की हो रही तुलना के बारें में पूछा गया। स्मृति से ये भी पूछा गया कि क्या वो 'अनुपमा' को 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी 2' का कंपटीशन मानती हैं? इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा था कि "अगर कोई टीआरपी लिस्ट में 30 नंबर लाता है तो हमारा मुकाबला हो सकता है? हम 25 साल पहले वहाँ थे। अगर आप में 25 साल तक याद किए जाने की क्षमता है, तो हम कॉम्प्टिशन की बात करेंगे।" बस फिर ये जवाब अनुपमा की स्टार कास्ट को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने स्मृति ईरानी से अपनी नाराजगी जताई।

anupama vs kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

Image Source: Jio Hotstar

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का बयान सुनने के बाद अनुपमा के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल में बा का किरदार निभा रहीं अल्पना बुच ने लिखा, "माननीय स्मृतिजी आपसे ये अपेक्षित नहीं था।" वहीं अनुपमा की बहू किंजल लिखती है, 'यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि हमें अपने प्यार का बदला नहीं मिल रहा है।' स्मृति ईरानी के इंटरव्यू क्लिप के नीचे सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में पाखी का किरदार निभा रहीं कृतिका देसाई ने लिखा, 'शो और रूपाली गांगुली जी ने अभी कुछ शुरू नहीं किया है! अगर आप इंडस्ट्री में हैं तो आपको पता होगा कि रूपाली जी आपसे ज़्यादा सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। स्मृति ईरानी और सवाल दो शोज़ के बीच मुकाबले का था, आपके राजनीतिक करियर का नहीं।'' ऐसे तमाम कलाकारों ने स्मृति के बारें में बोला।

End of Feed