Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा-अनुज के बेटे की हुई एंट्री, अब नई कहानी की होगी शुरुआत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 19, 2022, 01:10 PM IST

Anupama 19 November 2022 latest upcoming episode: अब कहानी में कुछ ऐसा होगा जिससे अनुपमा फिर से बड़ी मुसीबत में फंस जाएगी। क्योंकि अब अनुपमा पर एक बड़ा और जानलेवा हमला होने वाला है।

Anupama Spoiler Alert Episode: अनुपमा के मौजूदा एपिसोड में कहानी काफी दिलचस्प चल रही है। जैसा कि हम जानते हैं पाखी को कपाड़िया हाउस से बाहर निकाल दिया जाता है। इधर अनुपमा के व्यवहार से पाखी चिढ़ चुकी है और उसे कोसती है। पाखी ने अब अपनी ही मां अनुपमा से उसकी खुशी छीनने के लिए बदला लेने की योजना बनाई है। अब कहानी में कुछ ऐसा होगा जिससे अनुपमा फिर से बड़ी मुसीबत में फंस जाएगी। क्योंकि अब अनुपमा पर एक बड़ा और जानलेवा हमला होने वाला है।

Anupama Spoiler

Anupama Spoiler

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम अनुज और अनुपमा को अपनी बेटी छोटी अनु के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला करते हुए देखेंगे। क्योंकि अनुपना सभी बहस और झगड़ों से दूर रहना चाहती है। अनुज, छोटी अनु को कैंप में छोड़ने का फैसला करता है। अब यहां जैसे ही अनुज, ड्राइव करता है, उसके सामने एक जीप आ जाती है। अनुज और अनुपमा डर जाते हैं। अनु को पहले से ही यात्रा न करने के कई संकेत मिल रहे थे। अनुज और अनुपमा एक खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो जाएंगे।

End of Feed