Anupama: अनुपमा पर फिर शुरू हुई बा की हुकूमत, अनुज की शादीशुदा जिंदगी में आएंगी दूरियां

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 25, 2022, 04:27 PM IST

anupama TV Serial spoiler alert latest Episode Update tv news: अनुपमा मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही होगी। बरखा कहेगी कि शाह परिवार के लोगों की वजह से अनुपमा और अनुज के बीच दूरियां आ जाएंगी। वहीं बरखा, बा और पाखी के सामने अनुपमा को रिएलिटी चेक देगी।

Anupama Spoiler Alert Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब धूम मचा रहा है। सीरियल को टीआरपी लिस्ट नंबर-1 रैंकिंग मिली हुई है। बीते दिन 'अनुपमा' में दिखाया गया कि परी की तबीयत खराब होने की वजह से अनुपमा आधी रात को शाह हाउस पहुंच जाती है। वहीं छोटी अनु को पैनिक अटैक आता है। इस तरह से कहानी में अनुज और अनुपमा के बीच लड़ाईयां होनी शुरू हो जाएंगी। 'अनुपमा' में एंटरटेनमेंट यहीं नहीं रुकता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि पाखी, अधिक के नजदीक जाने की कोशिश करेगी, जिसे देखकर बरखा चिल्ला पड़ेगी।

Anupmaa update

Anupmaa update

पाखी की इस हरकत पर बरखा शोर मचाएगी और पर बा आ जाएगी। फिर घर में जोरदार तमाशा खड़ा हो जाएगा। अनुपमा मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही होगी। बरखा कहेगी कि शाह परिवार के लोगों की वजह से अनुपमा और अनुज के बीच दूरियां आ जाएंगी। वहीं बरखा, बा और पाखी के सामने अनुपमा को रिएलिटी चेक देगी।

End of Feed