Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की बहू किंजल की हुई वापसी, पाखी और बरखा में शुरू हुई कोल्ड वॉर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 10:15 AM IST

Anupama Spoiler Alert Latest Update TV News And Gossip: टीवी शो 'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि बा, पाखी को शादी से पहले शाह हाउस में रहने के लिए बुलाती हैं, लेकिन वह जाने से मना कर देती है। पाखी, अनुपमा से कहती है कि कपाड़िया हाउस भी उसका घर है, क्योंकि यह उसकी मम्मी का घर है।

Anupama 9 November 2022 Upcoming Twist: 'अनुपमा' में मेकर्स रोजाना नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा नंबर वन की पॉजिशन पर बना हुआ है। बीते दिन अनुपमा में दिखाया गया है कि बरखा, पाखी की बेज्जती करने के लिए अपनी सहेलियों को बुलाती है लेकिन उसका यह दांव उसी पर भारी पड़ जाता है। पाखी उसकी सहेलियों के सामने उनकी पोल खोल देती है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि पाखी लालच में अंधी हो जाएगी और अनुपमा के घर में अपना कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।

Anupamaa Spoiler update

Anupamaa Spoiler update

पाखी और बरखा में शुरू हुई कोल्ड वॉर

End of Feed