Anupama Spoiler: वनराज करेगा अनुपमा संग ओछी हरकत, काव्या मारेगी थप्पड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 29, 2023, 01:19 PM IST

Anupama Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। अनुज को अपनी गलती का एहसास हो गया है और वो अनुपमा के पास वापस आने की बात कहता है। वनराज इस बात को सुनने के बाद गुस्से से आग बबूला हो जाता है। वो अनुपमा को फिर से खोना नहीं चाहता है।

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khana) और सुंधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में अनुज और अनुपमा की जिंदगी में उछल पुथल चल रही हैं। पाखी अनुज से मिलने के लिए उसके घर पहुंचती हैं। वो अनुज को समझाती है कि मां आपके बिना बिल्कुल अकेली है। आप दोनों को एक- दूसरे की जरूरत है। वो अनुज को समझाने की कोशिश करती है कि आप दोनों साथ में कितना खुश थे। अनुज को अपनी गलती का एहसास होता है। उसे समझ आता है कि अनुपमा अकेले कितना कुछ सह रही है।

anupama (69)

anupama (credit pic: instagram)

अनुज वनराज से कहता है कि मैं अपनी अनुपमा के पास वापस आ रहा हूं। इस बात को जानने के बाद अनुपमा की खुशी का ठीकाना नहीं रहता है। वो अनुज को सरप्राइज देने का प्लान करती हैं। अनुज की बात सुनकर वनराज को बहुत गुस्सा आता है। वनराज एक बार नहीं हारना चाहता है। बा और वनराज प्लान बनाते हैं कि कैसे अनुपमा को अपने पास रोका जा सके। शाह परिवार में डिंपल और समर के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है। दोनों अपनी शादी को तोड़ने का फैसला करते हैं।

End of Feed