Anupama Spoiler: अनुज को शक की नजर से देखेगी अनुपमा की मां, डिंपल को होगा पछतावा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 11:24 AM IST

Anupama Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड में भी काफी हंगमा होने वाला है। डिंपल और समर की शादी के लिए परिवार ने हामी भर दी है। वहीं दूसरी ओर काव्या वनराज और बा को खरी-खोटी सुनाने वाली है। शो में आज कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा के आज के एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं।
  • डिंपल और समर की शादी के लिए परिवार मान जाएगा।
  • अनुपमा की मां अब अनुज को शक की निगाहों से देखने वाली है।

Anupama Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड (Anupama Spoiler) में भी काफी हंगमा होने वाला है। डिंपल और समर की शादी को लेकर भी अब फाइनल फैसला आ जाएगा। दोनों की शादी के लिए परिवार ने हामी भर दी है। हालांकि वनराज और बा अब भी इस शादी के खिलाफ नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर काव्या वनराज और बा को खरी-खोटी सुनाने वाली है। काव्या का मानना है कि दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और एक दूसरे की गलतियों पर पर्दा डालते हैं। अनुपमा शो में आज कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं। अनुज एक तरफ जहां अनुपमा के करीब आने की कोशिश करने वाला है, वहीं दूसरी ओर अनुपमा की मां को अपनी बेटी की चिंता सताने वाली है। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है।

anupama spoiler 2 may 2023

anupama spoiler 2 may 2023

डिंपल-समर की शादी को तैयार हुए घरवाले

डिंपल और समर ने आखिरकार सभी परिवार वालों को अपनी शादी के लिए मना लिया है। आज के एपिसोड में डिंपल को अपनी गलती का पछतावा होगा,जिसके बाद वह अनुपमा से माफी मांगती नजर आएगी। अंत में सभी घरवाले दोनों की शादी के लिए मान जाते हैं। लेकिंग बा और वनराज अभी भी डिंपल और समर के रिश्ते से खुश नहीं है। इस बीच काव्या वनराज और बा पर भड़क जाती है।

End of Feed