Anupama Star Cast Welcomes Ganapati Bappa: आज दुनिया भर में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है हर एक टीवी सेलेब्स और आम आदमी के घर में बप्पा का स्वागत धूम धाम से किया जा रहा है। इसी बीच स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है गणेश चतुर्थी के जश्न की। सेट पर सभी कलाकार, मेकर्स और क्रू अपने परिवार संग बप्पा के स्वागत मे पहुंचे जिसमें सभी की नजर रूपाली गांगुली ने खींची। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए इस जश्न से जुड़ी सभी वीडियोज।
अनुपमा (Anupama) के सेट पर सभी कलाकार और मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के इस पावन मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस जश्न में राजन शाही से लेकर रूपाली गांगुली तक अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। कहानी में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना भी पत्नी आकांक्षा चमोली संग शामिल हुए। सभी कलाकार काफी सुंदर लग रहे थे। सेट पर सभी ने खूबस मस्ती की और जोर-जोर से बप्पा के जयकार लगाया। हालांकि इस जश्न में लोगों को सुधांशु पांडे के ना होने की काफी ज्यादा कमी खली। बता दें कुछ दिनों पहले ही शो में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने 4 साल बाद सीरियल को अलविदा कहा।
इस जश्न में जिसने सभी का ध्यान खींचा वो रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) थी, एक्ट्रेस ने बेहद ही सुंदर साड़ी पहनी थी। सीरियल की टीआरपी की बात करें तो कहानी में रोमांच होने की वजह से लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। आज शो में दिखाया जाएगा की तोषू डींपी को चेतावनी देगा की वह उसे धोखा ना दे। वहीं दूसरी तरफ आशा भवन में अनुज-आध्या और अनुपमा मिल गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहे हैं।
