Anupama: 5 साल के लीप के बाद बदल जाएगी अनुपमा की कहानी, छोटी अनु बनेगी सबसे बड़ी दुश्मन!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 03:23 PM IST

Anupama: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। अनुपमा जल्द अपनी डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। मेकर्स शो में जल्द बड़ा लीप लाने वाले हैं जिसके बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी।

Anupama: अनुपमा में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) लीड रोल में है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में अनुज और अनुपमा अलग हो गए है। दोनों अपनी -अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा की मां और भाई उसे जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। अनुपमा जल्द अपनी डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो रिलीज किया है।

anuapama

Anupama (credit pic: instagram)

एक तरफ जहां अनुपमा अपनी डांस एकडेमी शुरू करेगी। दूसरी तरफ वनराज अनुपमा को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है। वो चाहता है कि अनुपमा उसके और बच्चों के साथ रहें। लेकिन ऐसा नहीं होगा अनुपमा अकेले रहने का फैसला करती हैं। इधर अनुज छोटी और माया के साथ रह रहा है। लेकिन उसे अनुपमा की याद सता रही हैं। अनुपमा का ये ट्रैक दर्शकों को ठीक- ठाक लग रहा है। लेकिन फैंस को अनुज और अनुपमा का अलग होना अच्छा नहीं लग रहा है।

End of Feed