Anupama: Vanraj के शो छोड़ने पर ऑनस्क्रीन बहू किंजल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता...

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा को सुधांशु पांडे ने छोड़ दिया है। सुधांशु शो में वनराज का कैरेक्टर प्ले करते हैं। एक्टर के शो छोड़ने की खबर ने फैंस को चौंका दिया। एक्टर ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर इसके बारे में जानकारी दी थी। एक्टर के शो छोड़ने पर निधि शाह ने अपना रिएक्शन दिया है।

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) मुख्य भूमिका में है। शो की कहानी इन तीनों के गिर्दगिर्द घूमती है। शो में सुधांशु वनराज का लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वनराज के किरदार में एक्टर को दर्शक खूब पसंद करते हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने राखी पर ये शो छोड़ दिया था। मैं आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कदम उठाया। एक्ट्रेस के शो छोड़ने से फैंस काफी शॉक है। एक्टर के शो छोड़ने पर उनकी ऑनस्क्रीन बहू किंजल उर्फ निधि शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

निधि ने कहा, जब मुझे सेट पर पता लगा था तो मुझे लगा कि ये मजाक है। उन्होंने कल अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि तो मैं हैरान रह गई। मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्या कहूं ताकि वो शो पर रुक जाए। ये उनका अपना फैसला है। ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। सुधांशु पांडे संग अपनी बॉन्डिंग पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पहले दिन इस शो में उनके साथ जुड़ी हुई हूं।

End of Feed