टीवी मसाला

Anupama: सुधांशु पांडे के अचानक शो छोड़ने से सेट पर पसरा सन्नाटा, ऑनस्क्रीन बेटी बोली- उन्हें जाना पड़ा...

Chandani Bhagwanani talk about Sudhanshu Pandey : उन्होंने आगे कहा कि हमने सुधांशु को अभी स्पेस दिया है ताकि वह इन सब कॉल और मैसेज से निपट सके, सेट पर भी कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि सब बेहद इमोशनल हो रहे हैं ।

Image

Chandani Bhagwanani talk about Sudhanshu Pandey

Chandani Bhagwanani talk about Sudhanshu Pandey : कल रात से ही टीवी पर एक ही खबर आग की तरह फैल रही है। वो ये कि अनुपमा फेम सुधांशु पांडे ( Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है। वनराज के किरदार में सबको हैरान कर देने वाले सुधांशु ने अचानक ऐसा फैसला लेकर सबको हैरान कर दिया। सुधांशु ने एक वीडियो के द्वारा ये बताया कि वह शो से जा रहे हैं। हालांकि ये उनका पर्सनल फैसला है लेकिन फैंस ने इसे हताश कर दिया है। सुधांशु के जाने से शो की कहानी पर असर पड़ने वाला है। सुधांशु के जाने पर सेट का क्या माहौल है इसके बारे में चांदनी भगवानानी ने बताया ।

अनुपमा में वनराज की बेटी पाखी का किरदार करने वाली चांदनी भगवानानी( Chandani Bhagwanani) ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वनराज के जाने से हम सभी भी बहुत उदास हैं। सेट पर उनकी कमी महसूस हो रही है। चाँदनी ने कहा कि हर कोई इस बात का जवाब मांग रहा है कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा, मुझे लगातार मेसेज आ रहे हैं और पूछा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने सुधांशु को अभी स्पेस दिया है ताकि वह इन सब कॉल और मैसेज से निपट सके, सेट पर भी कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि सब बेहद इमोशनल हो रहे हैं।

चांदनी ने आगे बताया कि हमारी एक गैंग थी हम साथ में मस्ती करते थे। वनराज बेशक एक नेगेटिव किरदार था लेकिन उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला था। 4 सालों में सुधांशु ने अपनी अलग जगह बनाई थी। एक्ट्रेस ने सुधांशु को अपने पिता की तरह बताया और ये भी बयां किया कि कैसे उन्होंने पहली बार सेट पर मेरा स्वागत किया था। हर अच्छी चीज का अंत होता है, मुझे लगता है उनका जाना सही था और वह चले गए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article