Anupama Spoiler: अनुपमा की सहेली बनी काव्या, अनुज से ना टूटे शादी इसलिए उठाया बड़ा कदम

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 01:10 PM IST

Anupama Upcoming Twist Latest Spoiler Serial Episode: काव्या ही है जो अब अनुज के लिए माया के एकतरफा प्यार के बारे में पूरे परिवार के सामने खुलासा करेगी। काव्या दुष्ट माया का चेहरा उजागर करती है। काव्या, अनुपमा को माया और उसकी घटिया चालों के खिलाफ चेतावनी देती नजर आएंगी।

Anupama Episode Upcoming Spoiler: अनुपमा टीवी सीरियल में कहानी फिलहाल काव्या के इर्द-गिर्द घूम रही है जो भारी अपराधबोध से जूझ रही है। पहले देखा गया था कि माया, काव्या के सामने अनुज के प्रति अपनी फीलिंग्स जाहिर कर देती है, इससे काव्या हैरान रह जाती है। क्योंकि उसने कई साल पहले अनुपमा की पीठ में छुरा घोंप कर यही गलती की थी, जो उस पर सबसे ज्यादा भरोसा करती थी। साथ ही माया ने काव्या को बड़ा मॉडलिंग असाइनमेंट देने का फैसला किया है अगर वह चुप रहना पसंद करती है और इसे सीक्रेट बनाए रखती है। हालांकि काव्या एक बार फिर अपनी गलती नहीं दोहराना चाहती और अनुपमा को अपने करियर के आगे चुनेगी।

Anupama Spoiler

काव्या ही है जो अब अनुज के लिए माया के एकतरफा प्यार के बारे में पूरे परिवार के सामने खुलासा करेगी। इसका परिवार के बाकी लोगों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि माया, अनुपमा के साथ ऐसा कर सकती है। काव्या दुष्ट माया का चेहरा उजागर करती है। काव्या, अनुपमा को माया और उसकी घटिया चालों के खिलाफ चेतावनी देती नजर आएंगी। ऐसे में क्या अनुपमा अपनी शादी बचा पाएगी या नहीं?

End of Feed