Anupama Latest Spoiler: अनुपमा दिखाएगी बरखा को उसकी औकात, समर तोड़ेगा शाह परिवार से रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 11:39 AM IST

Anupama Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। घर में समर डिंपी से शादी करने के लिए घरवालों को घर छोड़ने की धमकी देता है। इधर बरखा अनुपमा को अनुज के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती हैं। आइए जानते हैं शो में क्या अपकमिंग ट्विस्ट आने वाले हैं।

Anupama Latest Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को हर हफ्ते दिलचस्प बनाए रखने के लिए धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। शो में इस समय अनुज और अनुपमा के अलग होने का ट्रैक चल रहा है। अनुज और अनुपमा अपने जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर नई शुरुआत कर रही हैं। वो जल्दी अपनी डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अनु अनुज से कहती हैं कि मुझे अनुपमा से बात करनी हैं लेकिन माया उसे मना कर देती है।

anupama (65)

Anupama Latest Spoiler (credit pic: instagram)

अनुज अनु को उसके कमरे में ले जाता है। अनु अपने पास अनुपमा की साड़ी रखती है ताकि वो उसे मिस न करें। अनु को ऐसे देखकर अनुज हैरान हो जाता है। शाह परिवार में समर कहता है कि अगर आप डिंपी को नहीं अपना सकते हैं तो मैं ये घर छोड़कर जा रहा हूं। समर कहता है कि मैं डिंपी के बिना नहीं रह सकता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं। इतना ही नहीं वो कहता है कि इस घर में मुझे कोई नहीं समझता है।

End of Feed