Anupama Latest Spoiler Alert Episode 25 November 2022: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। टीआरपी की लिस्ट में शो को नंबर 1 रेटिंग मिली है। मेकर्स शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। अनुपमा में इन दिनों दो कहानियां साथ में चल रही है। एक तरफ घरवाले पाखी और अधिक की शादी को लेकर परेशान है तो दूसरी तरफ अनुपमा डिंपल और निम्रत को अपने घर ले आई है। अनुपमा हर हालत में डिंपल के रेपिस्ट को सजा दिलाना चाहती है। शो के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि गुड़ों की धमकियों से डरकर डिंपल का पति निम्रत उसे छोड़कर चला जाएगा। लेकिन अनुपमा मुश्किल के समय में डिंपल को अकेले नहीं छोड़ेगी।
anupama (credit pic: instagram)
अनुपमा डिंपल से दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए कहती है। इस बीच उसे अंजान लोगों से धमकी भरे लेटर मिलते हैं। अंकुश और बरखा अनुज और अनुपमा को सुरक्षित रहने के लिए कहते हैं।
अनुपमा का होगा अपहरण
अनुपमा को चोट आई होती है जिसकी वजह से वो कार खुद चलाने की बजाय ऑटो रिक्शा से जाना का फैसला करती हैं। कुछ लोग अनुपमा का पीछा करते है और किडनैप कर लेते हैं। इस बात को जानने के बाद अनुज और वनराज काफी परेशान हो जाते हैं। दोनों साथ में मिलकर अनुपमा को ढूढ़ने का फैसला करते हैं।
अधिक ने मांगा पाखी से घर खर्च का हिसाब
पाखी और अधिक की शादी तो हो गई। लेकिन दोनों को समझ नहीं आ रहा है कि अपना नया घर कैसे चलाना है। दोनों के रिश्ते में खट्टास आ रही हैं। अधिक पाखी से कहता है कि हम अभी महंगा एसी नहीं ले सकते हैं, क्योंकि मेरी आधी सैलरी खर्च हो गई। क्या पाखी समझेगी अधिक की बातें या दोनों में होगा झगड़ा?
