Anupama Latest Spoiler: क्या समय रहते अनुज बचा पाएगा अनुपमा की जान, शो में जल्द होगी नए किरदार की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 01:15 PM IST

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 01 December 2022: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में डिंपल के दोषियों को अरेस्ट कर लिया गया है, लेकिन उन्हें जल्द बेल मिल जाएगी। वहीं शो में जल्द नई एंट्री होने वाली है। क्या ये शख्स अनुपमा की जिदंगी में लाने वाला है बड़ा तूफान?

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 01 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों जबरदस्त टैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ अनुपमा डिंपल के गुनहगारों को सजा देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस वजह से बा और वनराज अनुपमा से नाराज भी हो जाते हैं क्योंकि इस वजह से परिवार की सदस्यों क जान खतरे में है। ये सब देखकर डिंपल खुद को बेबस महसूस करती है। ऐसे में वो सोचती है कि इस घर को छोड़कर चली जाए। डिंपल को जाते हुए अनुपमा देख लेती हैं और अनुज से कहती हैं कि ये अपनी लड़ाई को छोड़कर जाना चाहती है। इसके जवाब में डिंपल कहती हैं कि मैं भी चाहती हूं कि उन लड़कों को सजा हो, लेकिन आप लोगों को इस तरह से परेशानी में नहीं देख सकती हूं। अनुपमा कहती हैं कि वो सभी आरोपी पकड़े गए।

anupama (10)

anupama (credit pic: instagram)

शो के अपकमिंग एपिसोड में उन सभी आरोपी को बेल मिल जाएगी। अनुज को पता चलता है कि गुंडे अनुपमा और डिंपल पर हमला करने वाले है। गुंडे मार्केट में अनुपमा और डिंपल पर हमला करते हैं। क्या समय रहते अनुपमा और डिंपल को बचा पाएगा अनुज।

End of Feed