Anupama Spoiler: अनुज को पाने में वनराज करेगा माया की मदद, अनुपमा की पीठ पर घोपेगा खंजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 4, 2023, 12:18 PM IST

Anupama Latest episode Spoiler Upcoming Twist: अनुपमा शो में अब आप अनुज और अनुपमा के वैवाहिक जीवन में आने वाली नई चुनौतियों को देखेंगे। सबको चौंकाते हुए, अनुपमा ने माया को घर और उसके परिवार से बाहर निकाल दिया। लेकिन माया बड़ा पलटवार करने के लिए फिर से तैयार है।

Anupamaa latest TV News and Gossip: अनुपमा सीरियल में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इन्हीं ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से शो टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। जैसा कि हम देख कर रहे हैं कि इन दिनों शो में माया और अनुज का ट्रैक दिखाया जा रहा है। माया है जो अनुपमा की जगह लेना चाहती है। वो सिर्फ छोटी अनु को ही नहीं बल्कि अनुज को भी अपनी जिंदगी में चाहती है।

Anupama Spoiler Alert

अनुपमा शो में अब आप अनुज और अनुपमा के वैवाहिक जीवन में आने वाली नई चुनौतियों को देखेंगे। अनुज और अनुपमा, भगवान शिव की पूजा करते हैं और इन सबके बीच माया, अनुज के साथ अपने सभी अनुष्ठानों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। अब बड़ा मोड़ सामने आता है जब काव्या, अनुज के लिए माया के एकतरफा प्यार को उजागर करती है। इस तरह सबको चौंकाते हुए, अनुपमा ने माया को घर और उसके परिवार से बाहर निकाल दिया। हालांकि, अनुज और अनुपमा के लिए यह आसान नहीं होने वाला है क्योंकि अब वनराज अगली बड़ी भूमिका निभाने जा रहा हैं।

End of Feed