टीवी शो अनुपमा (Anupama) में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। महाशिवरात्रि की पूजा में काव्या ने माया का भंडाफोड़ दिया है। माया ने भी सबके सामने अनुज के लिए अपना प्यार कबूल कर लिया। पूजा के बाद सभी घरवाले माया और अनुज के रिश्ते को लेकर बात करते हैं। घर लौटते ही वनराज काव्या पर बरस पड़ता है। वो काव्या को डराने की कोशिश करता है। वनराज और काव्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।
anupama (credit pic : social media)
वीडियो में वनराज कमरे में घुसता है और गुस्से में काव्या को धमकी देते हुए कहता है कि अब तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई है कि काव्या वनराज शाह से वापस काव्या अनिरुद्ध गांधी बनना चाहती हो। काव्या वनराज से डरती नहीं है बल्कि उसकी जवाब का मुंहतोड़ जवाब देती है।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिया रिएक्शन्स
@moviesadmirer That's the most annoying thing. Anirudh is far better than V, the only fault Anirudh had then was no… t.co/QdE8mdY2Xz
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
@tellygists I don't understand one thing. Anirudh is 100000 times better than Vanraj. Y is Kavya tolerating all thi… t.co/mINdhYPQN4
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
वो वनराज से कहती है कि अगर जाना होता तो पहले ही चली जाती। तुम्हें झेल नहीं रही होती। मुझे वापस नहीं जाना है। अनिरुद्ध मुझे तुमसे ज्यादा समझता ही नहीं है प्यार भी करता है। पहले भी करता था और आज भी करता है। वो कहती है कि माया गलत थी। मैंने तुम्हें इसलिए ये बात नहीं बताई क्योंकि मैं जरूरी नहीं समझती। एक यूजर ने लिखा, मुझे समझ नहीं आता है कि अनिरुद्ध 1000 गुना बेहतर है।तभी काव्या इसे क्यों झेल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, काव्या बेचारी प्यार में अंधी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, वो अनुपमा नहीं जिसे डरा- धमाकर कंट्रोल कर लोगे। कई यूजर्स का कहना है कि अनुपमा को काव्या से सीखना चाहिए।
शो के अपकमिंग ट्रैक में अनुज और अनुपमा माया को घर से बाहर निकाल देंगे। माया कपाड़िया परिवार से निकलने से पहले शर्त रखती हैं कि इस घर की वारिस छोटी अनु होगी। माया अनु की असली मां हैं। वो अपनी बेटी को हर हक दिलाना चाहती हैं। अनुज और अनुपमा इस बात को लेकर क्या कदम उठाते हैं। इसके लिए आपको अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा।
