Anupama Spoiler: Anupama-Anuj के बाद टूटी काव्या की शादी, वनराज के मुंह पर फेके तलाक पेपर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 19, 2023, 08:01 AM IST

Anupama spoiler alert and upcoming twist latest Full Episode: अनुपमा टीवी सीरियल में ​​काव्या को बहुत दुख होता हुआ देखा जाएगा। क्योंकि उसने अपनी शादी और रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रही। क्योंकि अब वनराज को इस शादी में कोई दिलचस्पी ही नहीं थी।

Anupama spoiler alert: टीवी शो अनुपमा वर्तमान में वनराज के लाइन क्रॉस करने के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लगता है कि वनराज महत्वाकांक्षी हो रहा है कि अनुपमा जल्द ही उसके पास लौट आएगी क्योंकि अनुपमा और अनुज अब साथ नहीं हैं। वनराज, काव्या के साथ बहुत बुरा बर्ताव करेगा और वह अब इस व्यवहार के लिए तैयार नहीं है। काव्या अब तलाक के कागजात तैयार करवाकर वनराज के चेहरे पर फेंक देगी। वनराज बहुत खुश दिखाई देगा क्योंकि आखिरकार उसका सपना सच हो रहा है और उसके और अनुपमा के बीच की सभी बाधाएं दूर हो रही हैं।

Anupama episode Spoiler Alert 19 april

काव्या को बहुत दुख होता हुआ देखा जाएगा। क्योंकि उसने इस रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन ऐसा करने में असफल रही। क्योंकि वनराज को इसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं थी। काव्या, अनिरुद्ध के पास वापस जाती और एक नए रिश्ते की शुरुआत करती नजर आएंगी।यह शो का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनने जा रहा है। साथ ही इस फैसले पर शाह परिवार की मिश्रित प्रतिक्रिया होगी। क्या काव्या, वनराज को दूसरा मौका दे पाएगी? क्या वनराज को अपनी गलती का एहसास हो पाएगा?

End of Feed