Anupama के इन दो कलाकारों के जुड़े दिल के तार, Gaurav Khanna ने भी लगाई रिश्ते पर मुहर

Sagar Parekh-Nishi Saxena Dating: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा के दो किरदारों को लेकर खबर आ रही है की टीवी पर डिंपी और समर किरदार निभा रहे एक्टर असल जिंदगी में एक दूजे को डेट कर रहे हैं। साथ ही इन खबरों पर अब गौरव खन्ना ने भी सच को मुहर लगा दी है।

Sagar Parekh-Nishi Saxena Dating: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुपमा और अनुज की जोड़ी भी बाकी सभी जोड़ियों को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अब सीरियल के दो किरदारों की डेटिंग खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है, इस पर अब खुद गौरव खन्ना ने भी फैंस को हिंट डे दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये दो किरदार कौन है।

Sagar Parekh-Nishi Saxena Dating

रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा (Anupama) में डिंपी और समर की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कई समय से खबरें उड़ रही थी सागर पारेख (Sagar Parekh) और निशि सक्सेना (Nishi Saxena) की जोड़ी रील नहीं रियल लाइफ में भी है, यानी वह एक दूसरे को असल जिंदगी में डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे संग तस्वीर पोस्ट की जिसपर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने कमेंट करते हुए लिखा की मुबारकां। इस कमेंट से ऐसा लगा की एक्टर दोनों को उनके रिश्ते की बधाई दे रहे हैं, हालांकि इस पर कपल से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

End of Feed