Nidhi Shah Quitting Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा घर-घर में पॉपुलर है। गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। फैंस अनुज और अनुपमा को साथ मेंल देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। पिछले कुछ दिनों खबर आई थी कि इस शो को निधि शाह छोड़ सकती है। निधि शाह शो में किंजल का किरदार निभाती हैं। फैंस एक्ट्रेस को किंजल के रोल में बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
anupama fame nidhi shah (credit pic: instagram)
निधि शाह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि अगर मुझे ये शो छोड़ना होता तो पहले ही छोड़ देती। लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं तो मैं इस शो को क्यों छोड़ूगी। एक्ट्रेस ने पारस कलनावत के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इसके बारे में बात करनी चाहिए। मैं इस बात को खींचना नहीं चाहती हूं। किंजल अनुपमा की बहू का रोल प्ले कर रही हैं।
निधि शाह ने छोड़ा शो!
अनुपमा शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो अनुपमा माया की सच्चाई जानने के बाद हैरान रह जाती है। वो अनुज से कहती हैं कि मुझे तुम्हारा प्यार भीख में नहीं चाहिए। अच्छा होगा कि हम दोनों के रास्ते अलग हो जाए। अनुज अनुपमा को रोकने की कोशिश करता है लेकिन अनुपमा कुछ नहीं सुनती है। वो अनुज और परिवार की जिम्मेदारियों को छोड़कर सपनों को चुनती है।
अनुपमा अनुज से कहती हैं मैं गुरुमां के साथ अमेरिका जाऊंगी। इसका मतलब है अनुज छोटी और माया के साथ रहेगा। वहीं, अनुपमा अमेरिका में गुरुमां के साथ डांस एकेडेमी जाने का फैसला करती है। गुरुमां चाहती हैं कि मालती देवी अनुपमा डांस एकडेमी की जिम्मेदारियां सौंपे।
