Anupama: पैर में हुई सर्जरी के बाद भी शूटिंग कर रही हैं Adrija Roy, टीआरपी के चक्कर में भूलना पड़ा अपना दर्द

Anupama Fame Adrija Roy leg Surgery: स्टार प्लस का मसालेदार शो 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय के पैरों में सर्जरी हुई। ऐसे में देखा गया कि दर्द में भी अद्रिजा शो के लिए शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या टीआरपी के कारण अद्रिजा को दर्द सहना पड़ रहा है।

Anupama Fame Adrija Roy leg Surgery: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों अपनी जबरदस्त स्टोरी लाइन की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार मेकर्स अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बीच अनुपमा इन दिनों टीआरपी लिस्ट में रेटिंग की मार झेल रहा है। इस बीच शो में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय के पैरों में सर्जरी हुई जिसके बाद वो लगातार शूटिंग कर रही हैं। आखिर अद्रिजा के पैरों में सर्जरी क्यूँ हुई जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Anupama Fame Adrija Roy leg Surgery

इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान अद्रिजा रॉय ने बताया कि 'हां, मेरी सर्जरी हुई थी। मेरे पैर में कॉर्न हो गया था और मैंने सोचा कि यह मामूली है। हालांकि, जब मैंने सलाह ली तो मुझे पता चला कि लापरवाही के चलते कॉर्न निकालने के लिए सर्जरी होगी और टांके भी लगाए जाएंगे। कॉर्न हटाने की सर्जरी में लगभग 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन मेरी सर्जरी काफी गहरी थी। इसके बाद भी मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं, क्यूंकी इस शो के लिए मेरा किरदार बहुत महत्वपूर्ण है जिसके लिए मैं लगातार शूटिंग कर रही हूँ।'

End of Feed