YRKKH की कहानी दिखाकर टीआरपी बटोर रहा है Anupama? लोगों ने पकड़ी राजन शाही की गलती

Anupama Steal YRKKH Story Line: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी एक बड़ी गलती दर्शकों ने पकड़ी है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। क्या आपको पता है अनुपमा में राही और प्रेम की कहानी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कार्तिक-नायरा की कॉपी पेस्ट है?

Anupama Steal YRKKH Story Line: राजन शाही के धमाकेदार शो 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अक्सर टीआरपी लिस्ट में एक दूजे को टक्कर देते हैं। दोनों अपनी बेहतरीन कहानी के चलते दर्शकों के दिलों और दिमाग पर राज करते हुए नजर आते है। इन दिनों अनुपमा ने सभी शो की रातों की नींद उड़ा दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दर्शक अनुपमा के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। यूजर्स का मानना है कि राजन शाही शो 'अनुपमा' में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिखा रहे हैं।

Anupama Steal YRKKH Story Line

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ही सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को मैच किया जा रहा है। पिछले एपिसोड में राही बादशाह को बचाने कोठारी हाउस पहुँच जाती है। हूबहू सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नायरा कार्तिक के घर बच्चे की जान बचाने पहुँच गई थी। दोनों ही सीरियल के सीन्स आपस में मैच कर रहे हैं। ये देख दर्शक अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाए और इंटरनेट पर ही मेकर्स पर 'कॉपी पेस्ट' करने का इल्जाम लगाया। दर्शकों का मानना है कि मेकर्स टीआरपी बटोरने के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की स्टोरी लाइन कॉपी कर रहे हैं।

End of Feed