Rupali Ganguly Husband on anuj-anupama romance: स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' से घर-घर मशहूर हुई रुपाली गांगुली आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं रही हैं। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में हर कोई एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़े राज को लेकर काफी रूचि रखता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान रुपाली के पति अश्विन से मीडिया ने उनके ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर पूछा तो, जवाब काफी चौका देने वाला था। टाइम्स नाउ नवभारत में जानिए आखिर एक्ट्रेस के पति का इस सवाल पर क्या कहना था।
Rupali Ganguly Husband on anuj-anupama romance: सीरियल अनुपमा से घर-घर मशहूर हुई रुपाली गांगुली के पति अश्विन से जब अनुज और अनुपमा के ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर पूछा गया, तो जवाब काफी मजेदार था। पूरी बात जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
एंटरटेनमेंट साइट टेली को एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुपमा (Anupama) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के पति अश्विन से पूछा गया की उनका अनुज और अनुपमा के ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर क्या कहना है। तो अश्विन का जवाब काफी मजेदार था, उनका कहना था कि मैं सोचता हूं की ये मेरे साथ ऐसे रोमांस क्यों नहीं करती। वो सिर्फ शो के लिए करती है। इसी के साथ दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बताया की अश्विन रुपाली के अंदर से साराभाई वाली मोनिशा की आदतें बदलना चाहतें हैं। हस्ते-हस्ते रुपाली कहती है कि उनके पति के अंदर साहिल साराभाई, अनुज जैसी आदतें हैं और कभी कभी वो वनराज भी बन जाते हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया की कैसे उन्हें कामयाबी हासिल करने के लिए पति अश्विन ने घर की जिम्मेदारी उठा ली है। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के पति की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
