Anupama: स्क्रीन पर रोमांटिक सीन नहीं करेंगी आध्या उर्फ Aurra Bhatnagar, लीप के बारे में भी किया खुलासा

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance: स्टार पल्स के शो अनुपमा को लेकर अफवाहें सामने आ रही है कि इसमें जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है साथ ही औरा भटनागर के रूप में नए किरदार की एंट्री होगी। आइए जानते हैं खुद खुद औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने इस पर क्या टिप्पणी दी है।

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है और मेकर्स पूरी कोशिश करते हैं कि नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जा सके। इस शो के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा (Anupama) अपनी और अनुज की गोद ली हुई बेटी की खोज में लगी है। अब ऐसे में अफवाहें सामने आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही बड़ा लीप देखने को मिलेगा और छोटी आध्या यानि औरा भटनागर की जगह शो में नई अभिनेत्री की एंट्री होगी। हालांकि अब खुद औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance

अनुपमा (Anupama) शो में लीप के बारे में और औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) के एग्जिट होने की खबर की पुष्टि करने के लिए पिंकविला ने औरा भटनागर से संपर्क किया। आध्या उर्फ औरा भटनागर ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि "यह सभी केवल अफवाहें हैं।" प्रोदक्षन टीम ने मेरे से पेरेंट्स बात की है। अगर कोई भी लीप आता है तो प्रोडक्शन हमें बता देगी। अभी तक के लिए टीम की ऐसी कोई योजना नहीं है।

End of Feed