Anupama 6th June 2023 Spoiler: चोर बन शादी में एंट्री मारेगी डिंपी की मां, अनुज को देख मालती देवी होगी भावुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 02:43 PM IST

Anupama 6th June 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज देखने को मिलेगा की चोर बन डिंपी की मां शादी में एंट्री मारेगी। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां अनुज को देख काफी भावुक हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल में क्या बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।

Anupama 6th June 2023 Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीरियल में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की एक्टिंग ने सभी दर्शकों को बांधे हुआ है। 'अनुपमा' की मसालेदार कहानी की वजह से टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला है। सीरियल के पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि जहां एक तरफ अनुज अनुपमा का कापड़िया हाउस में स्वागत करता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज के व्यवहार को देखकर माया ने अनुपमा को काफी ताने दिए थे।

​Anupama 6th June 2023 Spoiler: चोर बन शादी में एंट्री मारेगी डिंपी की मां, अनुज को देख मालती देवी होगी भावुक

Anupama 6th June 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज देखने को मिलेगा की चोर बन डिंपी की मां शादी में एंट्री मारेगी। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां अनुज को देख काफी भावुक हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल में क्या बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।

बा की क्लास लगाएगी कांता बेन और अनुपमा

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की शुरुआत में देखने को मिलेगा की बा भैरवी से घर के काम करवाती है, लेकिन तभी कांता बेन वहां आ पहुंचती है। बा की इस हरकत को देख कांता बेन उन्हें काफी खरी खोटी सुनाने लगती है। इसी दौरान बा गुस्से में कहती है की अनुपमा ने बाहर वालों का ठेका लिया हुआ है। जिसके जवाब में कांता कहती है की आप से ज्यादा अनुपमा को बाहर वालों ने प्यार दिया है। इसी दौरान अनुपमा बा और कांता बेन को शांत होने के लिए कहती है।

End of Feed