अनुपमा 31 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: अनुज के चलते जाएगी बापूजी की जान, नए साल में बदल जाएगी कहानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 31, 2022, 06:00 PM IST

अनुपमा 31 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama Spoiler) में अब बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुज (Anuj) और अनुपमा (Anupama) के रिश्तें में आई दरार को कम करने के लिए अनुपमा जी जान लगाती नजर आएगी, वहीं दूसरी ओर बापूजी एक ट्रक हादसे का शिकार होने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल पर बदल जाएगी अनुपमा की कहानी।
  • ट्रक हादसे का शिकार हो जाएंगे बापूजी।
  • अनुज के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेगी अनुपमा।

अनुपमा 31 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama Spoiler) के फैंस के लिए अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अनुपमा की कहानी अब पूरी तरह से बदलने वाली है। सीरियल में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां अनुज (Anuj) और अनुपमा (Anupama) के रिश्ते में आई दरार को कम करने के लिए अनुपमा जी जान लगाती नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर बापूजी एक ट्रक हादसे का शिकार होने वाले हैं। जिसका इल्जाम किसी और पर नहीं बल्कि अनुज पर ही लगने वाला है। इसके साथ ही बा का ड्रामा भी बढ़ने वाला है। बा, वनराज के लगातार कान भर रही है। अब लेटेस्ट एपिसोड में वह अपने बैग पैक कर वापस अहमदाबाद जाने की बात करेंगी। आइए जानते हैं अनुपमा में क्या क्या होने वाला है?

Anupama 31 December 2022 Episode

Anupama 31 December 2022 Episode

ट्रक हादसे में जाएगी बापूजी की जान

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में बापूजी एक ट्रक हादसे का शिकार होते नजर आने वाले हैं। दरअसल होता यह है कि बापूजी को किसी काम से बाहर जाना होता है। उसी समय अनुज भी बाहर जा रहा है। जिसके बाद बापूजी को अनुज ड्रॉप कर देता है। हालांकि इसके साथ ही बापूजी एक ट्रक हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस ट्रक हादसे के बाद पूरा परिवार परेशान हो जाता है और बापूजी को ढूंढने में लग जाएगा। बापूजी की गुमशुदगी और एक्सीडेंट का आरोप अनुज के माथे लगने वाला है।

End of Feed