अनुपमा 30 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा के हाथ का खाना भी नहीं खाएगा अनुज, क्या खत्म हो जाएगा दोनों के बीच प्यार?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 30, 2022, 04:06 PM IST

अनुपमा 30 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी के मशहूर सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब अनुज और अनुपमा के रिश्ते के बीच में खड़ी हुई दीवार और भी ऊंची होती नजर आने वाली है। आज के एपिसोड में अनुज, अनुपमा के हाथ का खान खाने से भी इनकार कर देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुज और अनुपमा के रिश्ते में आएगी दरार।
  • अनुपमा के हाथ का खाना खाने से इनकार कर देगा अनुज।
  • आज अनुपमा का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

अनुपमा 30 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी के मशहूर सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब अनुज और अनुपमा (Anuj and Anupama) के बीच शुरू हुई लड़ाई और भी बढ़ने वाली हैं। दोनों के रिश्ते के बीच में खड़ी हुई दीवार और भी ऊंची होती नजर आएगी। अनुपमा का आज का एपिसोड मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। आज 30 दिसंबर 2022 के एपिसोड में अनुज, अनुपमा के हाथ का खान खाने से भी इनकार कर देता है। जिसके साथ ही अब ऐसा लग रहा है कि अनुज और अनुपमा की शादी को किसी की बुरी नजर लग गई है। अनुज, अनुपमा से नाराज है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नि यानी अनुपमा आज भी अपने पुराने परिवार यानी वनराज के परिवार को ही ज्यादा वरियता देती है। ऐसे में अब वह अनुपमा के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा है।

Anupama 30th December Episode

Anupama 30th December Episode

'छोटी अनु और मैं तुसमे दूर हो जाएंगे'

अनुपमा से बात करते हुए अनुज आज साफ कर देता है कि अनुपमा को अपने परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए। अनुज कहता है, 'मेरा बात आप सभी को बुरी लग सकती है इसलिए पहले से ही माफी मांग रहा हूं। अनुपमा क्यों लेट हुई, कैसे लेट हुई इससे मुझे अब कोई लेना देना नहीं है, लेकिन अगर यह दोबारा होता है तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। अनुपमा तुम्हें ना करना भी सीख लेना चाहिए वरना इस चक्कर में छोटी अनु तुमसे दूर हो जाएगी और शायद मैं भी।'

End of Feed