Anupama 29th May Spoiler: अनुज को माया के मायाजाल से बचाएगी अनुपमा, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 29, 2023, 10:58 AM IST

Anupama 29th May 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेक्स धमाकेदार ट्रैक लाने वाले हैं। एक बार फिर अनुज और अनुपमा साथ में माया का पर्दाफाश करेंगे। दर्शक इस ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसमें अनुपमा की मदद उसकी बेटी पाखी करेगी।

Anupama 29th May 2023 Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। अनुपमा और अनुज अलग-अलग मंदिर से निकलते हैं। लेकिन रास्ते में दोनों को एक- दूसरे की याद आती है। अनुज को लगता है कि अनुपमा को इतनी देर से घर जाने के लिए रिक्शा नहीं मिलेगा। वो अनुपमा से कहता है कि गाड़ी में बैठो मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा। अनुपमा पहले मना करती हैं। लेकिन बाद में अनुपमा अनुज की बात मान लेती हैं।

anupama (96)

anupama credit pic ( instagram)

अनुपमा और अनुज एक- दूसरे से गाड़ी में बात करते हुए नजर आते हैं। शाह हाउस में माया अनुज और अनुपमा को नहीं देखकर भड़क जाती है। वो बा और बापूजी की बेइज्जती करती है। वनराज माया की बातें सुनकर उसे घर से निकलने के लिए कहता है। माया की बात सुनने के बाद वनराज को अनुज और अनुपमा की चिंता होती है। उसे समझ नहीं आता है कि आखिर दोनों कहां गए।

End of Feed