Anupama 28th May 2023 Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। दोनों मंदिर में होते हैं। अनुज अनुपमा के सामने माया की सच्चाई बताता है। अनुज कहता है कि अगर मैंने तुम्हें सच्चाई नहीं बताई तो मैं जीन नहीं पाऊंगा। अनुज अनुपमा को कहता है कि माया मुझसे प्यार करती हैं। लेकिन मैंने कभी भी उसके साथ अपनी हदें पार नहीं किया है। मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। घर पर माया और बरखा अनुज को नहीं देखकर परेशान हो जाते हैं।
Anupama Spoiler (credit pic: instagram)
अंकुश बरखा और माया को दमदार जवाब देता है जिसकी वजह से दोनों का मुंह बन जाता है। अनुज और अनुपमा अभी भी मंदिर में है और दोनों एक- दूसरे से भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि तुमने जो भी सोचा है उसी चीज करो।
अनुज के लिए माया होगी पागल
अनुपमा कहती है जो भाग्य में लिखा होगा वहीं होगा। माया पूरी रात अनुज को कॉल करती है और उसका इंतजार करती हैं। लेकिन अनुज आता नहीं है। माया परेशान होकर अनुज को ढूंढने के लिए शाह परिवार पहुंच जाती है। माया को इस बात की चिंता होती है कहीं अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से मिले नहीं। वो अनुज को ढूंढते हुए शाह परिवार पहुंच जाती हैं। माया को अनुज और अनुपमा नहीं मिलते हैं। वो जानती हैं कि अनुज और अनुपमा साथ में है। माया को इस तरह से देखकर पूरा शाह परिवार परेशान हो जाता है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज -अनुपमा से अलग होकर अमेरिका जाने वाली है। पहली बार अनुपमा ने अपनी सपनों की उड़ान भरी है। वो गुरुमां के साथ डांस एकेडेमी ज्वाइंन कर लेगी।
