Anupama 25th May Spoiler: अनुज- अनुपमा हुए हमेशा के लिए अलग, काव्या की प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 10:31 AM IST

Anupama 25th May 2023 Latest Episode: अनुज ने आखिरकार अनुपमा को सारी सच्चाई बता दी है। इस सच्चाई को जानने के बाद अनुपमा बुरी तरह से टूट जाती हैं। वो अनुज से कहती हैं कि आपका प्यार मेरा अधिकार था। वो हक आपने किसी और को दे दिया। अनुपमा हमेशा हमेशा के लिए अनुज से अलग होने का फैसला करती हैं।

Anupama 25th May 2023 Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि अनुज अनुपमा को माया की सारी सच्चाई बता दिया है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा अनुज के मुंह से सच सुनने का इंतजार कर रही हैं। हालांकि अनुज फैसला करता है कि वो अनुपमा को सच बता देगा। अनुज और अनुपमा एक -दूसरे से नजरें नहीं हटा पाते हैं। माया और वनराज एक- दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं। कांता वनराज और बरखा को साथ में देखकर कहती हैं कि तुम दोनों अनुपमा और अनुज से दूर रहना।

anupama (88)

anupama latest Spoiler (credit pic: instagram)

समर के संगीत में अंकुश परफॉर्म करता है और घर के बाकी सदस्य उसे ज्वाइंन करते हैं। समर और डिंपी भी परफॉर्म करता है। काव्या डांस करने से मना कर देती हैं। इस दौरान अनुपमा को पता चल जाता है कि काव्या प्रेग्नेंट हैं। अनुपमा काव्या से कहती हैं तुम देर होने से पहले सबको सच बता दो। अनुज और वनराज अनुपमा को देखकर परेशान देखकर कुछ समझ नहीं पाते हैं। दोनों को उसकी चिंता होती है।

End of Feed