अनुपमा 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा के घर में शाह परिवार होगा शिफ्ट, अनुज का बढ़ेगा पारा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 07:04 PM IST

अनुपमा 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा शाह और कपाड़िया परिवार के बीच में अपनी जिम्मेदारियों को बैलेंस नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से अनुज और अनुपमा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव चल रहा है। अनुज चाहता है कि हर हालत में छोटी अनु की देखभाल हो और इसमें कोई लापरवाही न हो।

अनुपमा 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुपमा के पास इस समय अपने परिवार के साथ - साथ शाह परिवार की भी जिम्मेदारियां है। इस समय अनुपमा परी का खास ख्याल रख रही हैं क्योंकि वो बहुत ज्यादा बीमार है। परी की तबीयत में सुधार देखकर वो फिलहाल खुश है। लेकिन इन सबके बीच छोटी अनु अनुपमा को काफी मिस करती हैं। अनुज को इस बात की चिंता है कि छोटी अनु की देखरेख में कमी न हो। वो पहले भी अनुपमा को इसके बारे में कह चुका है। छोटी अनु अनुपमा को फोन करती हैं और पूछती है कि आप कब आओगे? इसके जवाब में अनुपमा उसे परी के बारे में बताती है। छोटी अनु कहती है आप परी का ध्यान रखो।

anupama (19)

anupama (credit pic: instagram)

अनुज को इस बात की चिंता होती है कि छोटी अनु कही दूसरी अनुपमा न बन जाए। अनुज अनुपमा से इस बारे में बात करते हुए कहता है कि मैं दूसरी अनुपमा नहीं चाहता हूं। इस बात को सुनकर अनुपमा काफी इमोशनल हो गईं। वहीं, पाखी और अधिक को साथ देखकर बरखा काफी परेशान हो जाती हैं। बरखा जानना चाहता है कि दोनों के बीच चल रहा है क्या?

End of Feed