Anupama 23 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पटकनी देकर पहले नंबर पर गद्दी हथिया ली है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अधिक अपने मगरमछ के आंसू बहाकर पाखी को अपनी तरफ खींच लेता है। पाखी अधिक को माफ कर देती है, ऐसे में अनुपमा टूट जाती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा पाखी के लिए परेशान हो जाती है।
Anupama 23 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि अधिक प्लान बनाएगा की वो पाखी को टॉर्चर भी करेगा और सबकी नजरों में अच्छा भी बनेगा। वहीं दूसरी तरफ वनराज अपने आप को बेबस महसूस करेगा।
अधिक चलेगा चाल
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि पाखी अधिक से कमरे में जाकर बात करती है, लेकिन वो बिलकुल चुप रहता है। ऐसे में पाखी अधिक से कहती है की वो उसके लिए किसी से भी लड़ सकती है। लेकिन ऐसी बात सुन अधिक के मन में बदले की आग जल रही होती है। वो पाखी को जोर से पकड़ कर कहता है कि तुम ऐसा कर के मुझे इस घर से और प्रोजेक्ट से बाहर करवाना चाहती हो। इसी दौरान मन ही मन अधिक कहता है की ये सब नाटक मैं इसलिए कर रहा हूं, क्यूंकि सबकी नजर मेरे पर है और पाखी से मैं बदला लेकर रहूंगा।
अनुपमा का फूटेगा गुस्सा
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अधिक पाखी नाश्ते की टेबल पर एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे होते हैं। इसी के साथ पाखी कहती है की मेरा वाला प्रोजेक्ट अधिक से करवा लीजिये वो मेरे से बेटर है। ये देख अनुपमा का गुस्सा फूट जाता है और दोनों को नाटक बंद करने के लिए कहती है। ऐसे में पाखी अपनी मां के खिलाफ जा कर उन्हें घर तोड़ने का इल्जाम लगा देगी।
