टीवी मसाला

राखी सावंत संग मारपीट कर आदिल ने कबूल कराया इस्लाम! प्रेस कॉनफ्रेंस में रो-रोकर बोलीं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Accuses Adil Khan In Press Conference: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्स पति आदिल खान पर संगीन आरोप लगाए। उनका कहना है कि आदिल खान ने उनके साथ मारपीट करके इस्लाम कबूल कराया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने खूब आंसू भी बहाए।

Image

राखी सावंत ने आदिल खान पर लगाए आरोप

Rakhi Sawant Accuses Adil Khan In Press Conference: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिन आदिल खान (Adil Khan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी सावंत पर कई संगीन आरोप लगाए थे। आदिल खान का कहना था कि राखी सावंत ने उन्हें ड्रग्स दिये थे, साथ ही उनका न्यूड वीडियो भी शूट किया था। आदिल खान के आरोपों के बाद अब राखी सावंत ने भी कमर कस ली है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल खान को करारा जवाब दिया, साथ ही रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। राखी सावंत का कहना है कि आदिल खान ने मारपीट करके उन्हें इस्लाम कबूल कराया था।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आदिल खान ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "आठ महीने की शादी में आदिल ने मुझे इतना मारा है। लोग कहते हैं कि राखी सावंत को कोई मार सकता है क्या। राखी सावंत हूं मैं मीडिया के सामने, लेकिन हूं तो मैं एक औरत ही ना। पहले तो मुझे इस्लाम कबूल कराया। मारपीट करके दो तलाक मेरे मुंह पर मारे हैं, तीसरा अभी नहीं दिया है।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान पर आरोप लगाया कि उसे स्टार बनना है, उसे बिग बॉस जाना है और फिल्में करनी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी सावंत ने आदिल खान पर तंज कसते हुए कहा, "आदिल चार वीडियो कर लोगे, सीग्रेड की चार से पांच फिल्में कर लोगे। गायब हो जाओगे एक दिन।" राखी सावंत ने मीडिया के सामने हाथ भी जोड़े और अनुरोध किया कि उन्हें किसी भी तरह से जज न किया जाए।

राखी सावंत का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि वीडियो पर आदिल खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने राखी के एक्सप्रेशन पर हंसते हुए लिखा, "थक गई बेचारी।" बता दें कि आदिल खान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि राखी सावंत, सना खान की तरह बनना चाहती थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article