Anupama 22 January 2023, Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मोहित काव्या से कहता है कि तुम्हें आज स्टेज पर आना होगा। काव्या इस दौरान काफी नर्वस होती है। मकर संक्रांति के मौके पर माया की एंट्री होने वाली है। अनुपमा कहती हैं कि वो बिना माया से बात किए नहीं जाएगी। लीला अनुपमा और अनु को साथ देखकर ताने देने लगती है। बापूजी लीला को उसी हरकत के लिए डांटते हैं। वनराज भी बा से कहते है कि आप हर समय अनुपमा का टॉपिक क्यों लाती है। हसमुख अनुपमा के बगले में बैठ कर उससे अपनी दिल का दर्द बया करता है। दूसरी तरफ पारितोष के वॉलिटियर अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए अनुज के नाम का इस्तेमाल करते हैं। वनराज पारितोष को ऐसा करने से रोकता है और इस बात का ध्यान रखता है कि वो अनुज के नाम का इस्तेमाल न करें।
anupama (credit pic: social media)
बरखा अंकुश से कहती है कि हमें सबके सामने अच्छे कपल की तरह दिखना है। लेकिन वो कहता है कि मैं ये सब करके अब थक चुका हूं। वो कहता है रिश्ता जायज और नाजायस नहीं होता है। मेरे लिए जितना अधिक जरूरी है उतना ही दूसरा बेटा भी। समर डिंपल को प्रपोज करता है। लेकिन वो उसे उस मोंमेट पर मना कर देती है। लीला को लगता है कि अनुपमा डिंपल और समर को साथ लाना चाहती हैं और वो ऐसा नहीं होने देगी।
अनुपमा और बा के बीच हुईं बहस
डिंपल कभी भी अपने सपने में समर से शादी करने का फैसला नहीं ले सकती है। अनुपमा बा के सामने अपना बचाव करती है लेकिन बा इसके लिए भी अनुपमा को जिम्मेदार ठहराती हैं। अनु अनुपमा और अनुज से कहती हैं वो दोनों के साथ डांस करना चाहती हैं। माया शाह और कपाड़िया के बीच चल रहे झगड़े को देख रही होती है।अपकमिंग एपिसोड में माया अनु को बताएगी अपनी जायज बेटी। अनुज और अनुपमा के उड़ेंगे होश।
