Anupama 21st May Episode: कपाड़िया एम्पायर का निकला दिवालिया, अनुज ने माया संग किया गृह प्रवेश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 21, 2023, 12:36 PM IST

Anupama 21st May 2023 Full Episode: अनुपमा का आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। एक तरफ अनुज ना चाहते हुए भी माया के साथ कपाड़िया मेंशन में पहुंचता है। दूसरी तरफ अनुपमा इस बात से टूट जाती है कि अब कपाड़िया मेंशन उसका घर नहीं रहा। अनुज और अनुपमा दोनों एक- दूसरे को मिस करते हैं।

Anupama 21st May 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा में मजेदार ट्रैक चल रहा है। माया अनुज और अनुपमा को दूर करने की तमाम कोशिश कर रही हैं। आज के एपिसोड में अनुपमा और अनुज एक- दूसरे से बात करने वाले होते हैं तभी माया आ जाती है। माया अनुज से कहती हैं कि आप यहां क्या कर रहे हैं। माया को पैनिक अटैक आया होता है। अनुज माया को उस दौरान संभालने की कोशिश करता है।

anupama (87)

anuapama (credit pic: instagram)

माया की इस तरह से देखभाल करते हुए अनुज को देख अनुपमा को बुरा लगता है। वनराज अनुज से कहता है कि तुम्हें माया को कपाड़िया हाउस लेकर जाना चाहिए और अनुपमा तुम यही रुक जाओ। समर और डिंपी की शादी की तैयारियां तुम्हारे बिना तो नहीं हो पाएगी। अनुपमा शाह परिवार में रुकने से मना कर देती है। वो कहती हैं मैं अपने घर जाऊंगी।

End of Feed