Anupama Spoiler: वनराज को आया हार्ट अटैक, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 10, 2023, 01:59 PM IST

Anupama 10th May 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। काव्या शाह हाउस को छोड़कर लीजिए। काव्या के जाने के बाद वनराज की तबीयत बिगड़ जाती है।

Anupama 10th May 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स शो की कहानी में लीप लाने के लिए शो की स्टोरी लाइन को उसी तरह से बढ़ा रहे हैं। अनुज के वापस नहीं आने के बाद अनुपमा कहती हैं कि वो कोई मोम की गुड़िया नहीं जो टूट जाएगी। इधर वनराज और काव्या में खूब झगड़ा होता है। काव्या वनराज से सभी रिश्ते तोड़कर घर छोड़कर जाने की बात कहती हैं। वनराज काव्या से कहता है कि अगर वो इस घर को छोड़कर निखिल के पास वापस जा रही हैं तो कभी उसकी जिंदगी में वापस न आए।

anupama (79)

anupama (credit pic: instagram)

काव्या घर छोड़कर जाते समय कहते हैं कि ये मेरी बद्दुआ है कि तुम हमेशा के लिए अकेले रह जाओगे। इन बातों को सुनने के बाद वनराज को हार्ट अटैक आ जाता है। लीला अनुपमा से कहती हैं कि वनराज को हार्ट अटैक आया है। अनुपमा वनराज से मिलने अस्पताल आती हैं।

End of Feed