Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के नाम पर लगी मुहर! सलमान खान के शो में साथ मारेंगे एंट्री

Ankita Lokhande Vicky Jain Confirms For Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' को लेकर खबर है कि इसमें अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ कदम रख सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। हालांकि इस बात पर एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

Ankita Lokhande Vicky Jain Confirms For Bigg Boss 17: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के लिए जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश करनी शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि अब तक कई सितारों को 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए न्योता भी मिल चुका है। यूं तो 'बिग बॉस 17' का थीम था कि इसमें सिंगल बनाम कपल के बीच प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। इस थीम के मुताबिक ही टीवी के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को 'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म किया जा चुका है।

End of Feed