Sushant Singh Rajput की याद में आज भी तड़पती हैं अंकिता लोखंडे, एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर हुई भावुक

Ankita Lokhande Post: 14 जून 2020 को बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की खबर सुनकर लाखों फैंस का दिल टूट गया था। आज भी ऐसे कई लोग है जो दिन-रात बस सुशांत को ही याद करते रहते हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Ankita Lokhande gets emotional on Sushant Singh Rajput death anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस के दिल में वो आज भी जिंदा है। सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर तमाम लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धाजंलि दीं। इस मौके पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी अदाकारा ने भी उनको याद किया। सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस का कलेजा फट गया है।

sushant ankita

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इसमें सुशांत और अंकिता साथ नजर आ रहे है। फोटो में सुशांत और अंकिता...मानव और अर्चना के लुक में दिखाई दे रहे है। बता दें कि सुशांत-अंकिता ने टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस शो के सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। मालूम हो कि अंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी को देख लोग भावुक हो गए है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए सुशांत को याद कर रहे है।

End of Feed