Ankita Lokhande Remembers Late Father Shashikant Lokhande: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं और पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में साझा हुई अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया। दरअसल, अंकिता लोखंडे के पिता की बीते दिन बरसी थी। ऐसे में उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए दिल का गुबार निकाला है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पिता शशिकांत लोखंडे के साथ फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी भी नहीं भरते हैं।
फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और सहेली मिली सही सलामत, एक्ट्रेस ने किया मुंबई पुलिस का धन्यवाद
दिवंगत पिता शशिकांत लोखंडे से जुड़ी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। एक्ट्रेस ने इस पिता की याद में लिखा, "कुछ घाव नहीं भरते हैं। आपको बस उन्हें थामकर रखना ही सीखना पड़ता है। तीन साल गुजर गए, लेकिन अभी भी ऐसा लगता है कि कल की बात है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे ऐसे पिता मिले, जो मेरे हीरो, मेरे दोस्त और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। जो यादें थीं अब वही बाकी रह गई हैं हमारे साथ, लेकिन उनका आशीर्वाद अभी भी मेरे साथ है। मेरे पिता बनने के लिए शुक्रिया। मम्मा, अर्पण और मैं आपको खूब याद करते हैं, आपसे प्यार करते हैं। वो सभी लोग, जिन्होंने अपनी जिंदगी में किसी को खोया है, दुख कम नहीं होता। बस हम उसके साथ रहना सीख लेते हैं। और अब तो दोनों ही चीजों के लिए जगह होती है, प्यार और लॉस दोनों के लिए।"
बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पिता का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पिता के जाने से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई थीं। हालांकि उनकी गैर-मौजूदगी में अंकिता अपनी मां और बाकी परिवार का खूब ख्याल रखती हैं।
