Bigg Boss 16: Ankit Gupta का खुला गर्लफ्रेंड सीक्रेट, प्रियंका चौधरी नहीं Shanaya Khan को कर रहे थे डेट!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 10:18 AM IST

ankit gupta Love Life And Girlfriend:​ अंकित गुप्ता बहुत सीरियस रिलेशनशिप में थे और लड़की उन्हें अचानक छोड़कर चली गई। कथित तौर पर इससे अंकित को काफी इमोशनल दौर से गुजरना पड़ा और उन्हें ट्रस्ट इश्यू हो गए।

Bigg Boss 16, ankit gupta Love Life : बिग बॉस 16 के फैन्स अंकित गुप्ता को शो में काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है। अंकित गुप्ता शो में एक वास्तविक, सज्जन और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में सामने आ रहे हैं। हालांकि घर के अंदर और बाहर अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के रिश्ते की चर्चा काफी होती रहती है। उन्होंने इस बारे में बात की है कि कैसे वह जाहिर तौर पर कमिटेड होने के लिए तैयार नहीं हैं।

Ankit Gupta Love life

Ankit Gupta Love life

ऐसा लगता है कि अंकित गुप्ता पहले बहुत सीरियस रिलेशनशिप में थे और लड़की उन्हें अचानक छोड़कर चली गई। कथित तौर पर इससे अंकित गुप्ता को काफी इमोशनल दौर से गुजरना पड़ा और उन्हें ट्रस्ट इश्यू हो गए। इस चर्चा के सामने आने के बाद प्रशंसकों को लगता है कि अंकित निश्चित ही शनाया खान का जिक्र कर रहे हैं।

End of Feed