Ankit Gupta Buys Range Rover Car Costs Rupees 2.4 Crore: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकित गुप्ता आखिरी बार सीरियल 'माटी से बंधी डोर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने रणविजय की भूमिका अदा की थी। इसके बाद अंकित गुप्ता रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो में भी नजर आने वाले थे, जिसमें वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते। लेकिन ऐन मौके पर अंकित गुप्ता ने उस शो से अपने कदम पीछे खींच लिये। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अपनी बड़ी उपलब्धि के कारण चर्चा में हैं। अंकित गुप्ता ने करोड़ों रुपये की रेंज रोवर कार खरीदी है, जिससे जुड़ी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर Ankit Gupta ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बोले 'हम तीसरे इंसान को...
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट में अंकित गुप्ता अपनी रेंज रोवर कार को किस करते दिखाई दिये। इसकी फोटो शेयर करते हुए अंकित गुप्ता ने लिखा, "घर में स्वागत है। मैं दिल से आप सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं, उन सबका जिन्होंने यहां तक पहुंचने में मेरी मदद की है। मेरे फैंस, दोस्त और मेरा परिवार।" अंकित गुप्ता की पोस्ट देख करण वी ग्रोवर ने कमेंट किया, "तुम पर गर्व है मेरे भाई। बेहतर कमाया, बहुत अच्छा।" टीना दत्ता ने कमेंट में लिखा, "दिल से बधाई को दोस्त। आप लायक हो इसके।" अभिषेक कुमार ने लिखा, "आप हर खुशी के लायक हैं अंकित भाई।"
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की पोस्ट पर आने वाले कमेंट यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लेकर कमेंट में लिखा, "अब प्रियंका के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाओ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बधाई हो अंकित गुप्ता, आज अगर प्रियंका चाहर चौधरी साथ होतीं तो खुशी दोगुनी हो जाती।" बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अलविदा कह दिया है।
