Anil Kapoor TV Show: 10 साल बाद टीवी पर धमाका करेंगे अनिल कपूर, थ्रिलर शो ’24’ के तीसरे सीजन का किया ऐलान

Anil Kapoor TV Show: अनिल कपूर ने हाल ही में अपने शो 24 के अगले सीजन का ऐलान करि दिया है. ये शो 10 साल पहले आया था और अब तक इस शो के 2 सीजन आ चुके हैं. अब देखना होगा कि अनिल कपूर का शो 24 का तीसरा सीजन कब से आता है?

Anil Kapoor TV Show: अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सूबेदार के लिए तारीफ बटोर रहे हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग ने हर किसी को खुश कर दिया. प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा किया हुआ है और इसी बीच अब अनिल कपूर ने फैंस के एक और सरप्राइज दे दिया है. अनिल कपूर ने टीवी पर धमाका करने का ऐलान कर दिया है. वह 10 साल बाद टीवी पर लौट रहे हैं और एक बार फिर वह जय सिंह राठौड़ के रोल में फैंस को खुश करने वाले हैं.

ANIL

Google- Photo credit

अनिल कपूर ने किया अपने शो 24 के तीसरे सीजन का ऐलान

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने हिट टीवी शोज 24 के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. इस शो का पहला सीजन साल 2013 में आया था और इसके बाद उनका दूसरे सीजन साल 2016 में आया था, जिसके बाद से ही फैंस शो 24 के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक्टर ने फैंस को सरप्राइज देते हुए इस शो के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है.

End of Feed