Amitabh Bachchan ने बताया अपने फेवरेट एक्टर का नाम, KBC 19 में बोले- 'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2026, 12:35 PM IST

Amitabh Bachchan Speak on South Actor in KBC: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक ऐसे एक्टर की जमकर तारीफ की, जिसके साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं। बिग बी ने उन्हें शानदार कलाकार बताया है।

Amitabh Bachchan Speak on South Actor in KBC: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जब किसी कलाकार की तारीफ करते हैं, तो उनकी बात खास बन जाती है। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) के मंच पर बिग बी का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने साउथ के एक मशहूर एक्टर का जिक्र किया और उनकी एक्टिंग से लेकर डांस तक की खूबियां गिनाईं। इतना ही नहीं, एक्टर के साथ अपनी पुरानी फिल्म की शूटिंग का अनुभव भी शेयर किया। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने किस स्टार की तारीफ की है।

Amitabh Bachchan Speak on South Actor in KBC

धनुष के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- 'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं', साथ काम करने को बताया सौभाग्य (Image Source: KBC/ Pinterest)

'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं'

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट केदारनाथ साहू ने बताया कि वो धनुष (Dhanush) के बहुत बड़े फैन हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानते हैं। उनकी ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पसंद जाहिर की। बिग बी ने कहा, 'आपने कहा कि आप धनुष के बहुत बड़े फैन हैं। आप और हममें एक बात समान है, मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। सच कहूं तो वो शानदार कलाकार हैं। आप उन्हें कोई भी किरदार निभाने को कहिए, वो पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं।' बिग बी ने आगे बताया कि उन्हें धनुष के साथ फिल्म ‘शमिताभ’ (Shamitabh) में काम करने का मौका मिला था और ये उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात थी।

End of Feed